आजमगढ़ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन:महिला कार्यकर्ता बोलीं- समाजवादी पार्टी, भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी
26 Aug 2026
आजमगढ़ में मंगलवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष बबीता चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने चीनी समेत रसोई में इस्तेमाल होने वाली दूसरी चीजों के बढ़ते दाम पर नाराजगी जताई।
महिलाओं का कहना था कि चीनी की कीमत 42 रुपए से बढ़कर करीब 70 रुपए किलो हो गई है। इसके अलावा गैस सिलेंडर, सरसों का तेल, रिफाइंड, दाल, चावल, चायपत्ती और प्याज समेत कई सामान महंगे हो गए हैं। इससे घर का बजट बिगड़ रहा है।
त्योहारों में बढ़ी परेशानी
महिला सभा की पदाधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन, तीज और करवा चौथ जैसे त्योहारों में मिठाई और पकवान बनाने के लिए चीनी की जरूरत ज्यादा होती है। ऐसे समय में चीनी के बढ़े दाम से परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
एथेनॉल को लेकर भी जताई नाराजगी
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पेट्रोल और डीजल में एथेनॉल मिलाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका दावा है कि इससे वाहनों के इंजन पर असर पड़ रहा है और माइलेज भी कम हो रहा है। इससे आम लोगों का खर्च और बढ़ रहा है।
2027 में सरकार बदलने का दावा
प्रदर्शन कर रही सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई से परेशान जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी और अखिलेश यादव की सरकार बनेगी।
प्रदर्शन के दौरान महिला सभा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।