27 Me PDA Sarkar
PDA का संकल्प : न्याय • सम्मान • विकास
सपा प्रदेश अध्यक्ष का महादेवा चौराहे पर कार्यक्रम:हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक हुए शामिल
27 Aug 2026
महादेवा चौराहे पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में सांसद राम प्रसाद चौधरी समेत समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की।

उपस्थित लोगों में डेविड यादव, अतुल यादव, आफताब आलम, अरविंद वर्मा और राम आशीष मौर्य प्रमुख थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने 'समाजवादी पार्टी जिंदाबाद', 'पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिंदाबाद' और 'महेंद्र नाथ यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए।

महादेवा चौराहे पर बड़ी संख्या में जनसमूह की उपस्थिति ने कार्यक्रम में जोश भर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजकों ने सभी उपस्थित साथियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।