27 Me PDA Sarkar
PDA का संकल्प : न्याय • सम्मान • विकास
भाजपा नेता ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:कल समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे भवानी भीख शुक्ला, पत्नी ब्लॉक प्रमुख है
15 Oct 2026
गोंडा में भाजपा नेता भवानी भीख शुक्ला अपने पांच बेटों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने बुधवार देर शाम करीब 6 बजे लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। भवानी भीख शुक्ला के मुताबिक, उन्होंने भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने की इच्छा जताई, जिस पर अखिलेश यादव ने सहमति दे दी।

भवानी भीख शुक्ला का दावा है कि गुरुवार दोपहर 12 बजे वह अपने पांचों बेटों श्रीभगवान शुक्ला, कृष्ण भगवान शुक्ला, शिव भगवान शुक्ला, विष्णु भगवान शुक्ला और शंकर भगवान शुक्ला के साथ सपा कार्यालय पहुंचेंगे। उनके साथ 2 हजार समर्थक और 300 से अधिक गाड़ियां होंगी। इस दौरान ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और अन्य समर्थकों के भी शामिल होने की बात कही गई है।

26 साल से कटरा बाजार ब्लॉक की राजनीति में सक्रिय

भवानी भीख शुक्ला कटरा बाजार ब्लॉक की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह करीब 26 साल से ब्लॉक प्रमुख पद से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी जुगरानी कटरा बाजार की ब्लॉक प्रमुख हैं। भवानी भीख शुक्ला ही उनके कामकाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं।