सपा ने शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर की बैठक:पोलिंग स्टेशन प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी, संगठन की सक्रियता पर जोर
15 Oct 2026
बरेली में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पोलिंग स्टेशन प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें चुनाव की तैयारियों, संगठन की सक्रियता और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल से जिम्मेदारी निभाने को कहा गया।
बैठक में सपा जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष व चुनाव प्रभारी कदीर अहमद, पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, लल्ला यादव, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद फैज, पार्षद सलीम पटवारी और तस्सबुर एडवोकेट शामिल थे।
पोलिंग स्टेशन प्रभारियों को चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहने और संगठन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया। नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत रखने पर जोर दिया। सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से शिक्षक एमएलसी चुनाव को गंभीरता से लेने और पूरी निष्ठा से जुटने को कहा।